हिंदी अनुवाद — समीक्षा बाकी अनुवाद की किसी समीक्षक ने अभी जाँच नहीं की है; किसी अंतर की स्थिति में अंग्रेज़ी पाठ मान्य है।

सहायता

इस वेबसाइट का उपयोग कैसे करें।

पाठ का आकार और कंट्रास्ट

सबसे ऊपर की पट्टी में A-, A और A+ बटन पाठ का आकार बदलते हैं। “उच्च कंट्रास्ट” काले पृष्ठभूमि पर सफ़ेद और पीले रंग का दृश्य देता है। “केवल पाठ” चित्र हटाकर पृष्ठ हल्का करता है — धीमे इंटरनेट के लिए उपयोगी। आपकी पसंद इसी ब्राउज़र में याद रहती है; खाते की ज़रूरत नहीं।

आप ब्राउज़र का ज़ूम (Ctrl और +) भी उपयोग कर सकते हैं; पृष्ठ 400% तक बिना क्षैतिज स्क्रॉल के काम करते हैं।

स्क्रीन रीडर

यह वेबसाइट सामान्य स्क्रीन रीडरों के साथ काम करने के लिए बनाई गई है, जैसे NVDA और JAWS (Windows), VoiceOver (Mac, iPhone) और TalkBack (Android)। हर पृष्ठ के शीर्ष पर “मुख्य सामग्री पर जाएँ” लिंक है।

स्क्रीन रीडर
नामवेबसाइटप्रकार
NVDAnvaccess.orgनिःशुल्क
JAWSfreedomscientific.comसशुल्क
VoiceOverApple उपकरणों में अंतर्निहितनिःशुल्क
TalkBackAndroid में अंतर्निहितनिःशुल्क

भाषा

ऊपर “English” / “हिंदी” लिंक उसी पृष्ठ के दूसरे भाषा संस्करण पर ले जाता है। यदि किसी सामग्री का हिंदी संस्करण अभी नहीं है, तो हम यह स्पष्ट बताते हैं — हम मशीन अनुवाद नहीं करते।

स्थिति चिह्न

हर दावे और प्रकाशन के साथ एक स्थिति चिह्न होता है — जैसे “प्राथमिक स्रोत”, “व्याख्या” या “अस्थायी”। इनका अर्थ हमारी संपादकीय नीति में बताया गया है। संपादकीय नीति.

फ़ाइलें

डाउनलोड के साथ फ़ाइल का प्रारूप, आकार और भाषा लिखी होती है। PDF पढ़ने के लिए किसी भी PDF रीडर का उपयोग करें; CSV फ़ाइलें किसी भी स्प्रेडशीट में खुलती हैं।

समस्या बताएँ

अगर कोई पृष्ठ आपके लिए काम नहीं करता, अभिगम्यता विवरण देखें या हमें बताएँ.